1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 45 साल के पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची से किया रेप

45 साल के पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची से किया रेप

नई दिल्ली: दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में 45 साल के पड़ोसी पर 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी चाकू और पत्थर मारकर हत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत

45 साल के पड़ोसी ने 8 साल...- India TV Hindi
45 साल के पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची से किया रेप

नई दिल्ली: दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में 45 साल के पड़ोसी पर 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी चाकू और पत्थर मारकर हत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में बच्ची को AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी नेपाल का रहने वाला है और वह फरार है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित बच्ची पास के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है और वह घर से स्कूल अकेले जाती थी। इस बात की जानकारी उसके पड़ोसी को भी थी।

सोमवार को आरोपी बच्ची को स्कूल से यह कहकर ले आया कि उसकी मम्मी बुला रही है। बच्ची उसे जानती थी, इसलिए उसके साथ आ गई।

आरोपी उसे घर न लाकर पास के जंगल में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद उसके ऊपर चाकू और पत्थर से भी वार किए। अपनी तरफ से वह बच्ची को मरा हुआ जानकर वहां से भाग गया।

इस बच्ची को एक महिला ने लहूलुहान हालत में देखा जिसके बाद उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची को एम्स ट्रॉमा में भर्ती कराया।

स्कूल के पास एक CCTV कैमरा में आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। स्कूल के गार्ड ने भी पुलिस को बयान दिया है कि उसने भी बच्ची को एक आदमी के साथ जाते हुए देखा था। आरोपी इलाके में मोमोज बेचने का काम करता था।

Latest India News