1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नौ वर्षीय छात्रा से बलात्कार, तीन शिक्षक गिरफ्तार

नौ वर्षीय छात्रा से बलात्कार, तीन शिक्षक गिरफ्तार

ठाणे: चौंकाने वाली एक घटना में, यहां भायंदर में नौ वर्षीय एक स्कूली छात्रा के साथ वर्ष 2014 से उसके तीन शिक्षकों ने बार-बार कथित तौर पर बलात्कार किया। पीएसआई एस बी कदम ने आज

नौ वर्षीय छात्रा से...- India TV Hindi
नौ वर्षीय छात्रा से बलात्कार, तीन शिक्षक गिरफ्तार

ठाणे: चौंकाने वाली एक घटना में, यहां भायंदर में नौ वर्षीय एक स्कूली छात्रा के साथ वर्ष 2014 से उसके तीन शिक्षकों ने बार-बार कथित तौर पर बलात्कार किया।

पीएसआई एस बी कदम ने आज बताया कि पीडि़ता के माता-पिता ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद तीनों आरोपियों... संजय पाटिल :47:, नीलेश भोइर :47: और जीतेन्द्र जाधव :23: को कल गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़की के मुताबिक, शिक्षकों ने कई बार खाली कक्षाओं में बारी बारी से उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीडि़त को इस घटना के बारे में अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी गयी और उसे पीटा भी गया था।

यह आपराधिक हमला पिछले महीने तक जारी था लेकिन फिर लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीडि़त ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323, 504 और 506 : धारा 34 के साथ पढ़ें: तथा पोस्को अधिनियम 2012 की धारा तीन और चार के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest India News