1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मीरवाइज ने भारत-पाकिस्तान से कश्मीर मामला सुलझाने को कहा

मीरवाइज ने भारत-पाकिस्तान से कश्मीर मामला सुलझाने को कहा

श्रीनगर: हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने आज भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व से अनुरोध किया कि कश्मीर मामले को हमेशा के लिए सुलझाने के लिए वे अर्थपूर्ण और परिणामोन्मुखी

मीरवाइज ने...- India TV Hindi
मीरवाइज ने भारत-पाकिस्तान से कश्मीर मामला सुलझाने को कहा

श्रीनगर: हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने आज भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व से अनुरोध किया कि कश्मीर मामले को हमेशा के लिए सुलझाने के लिए वे अर्थपूर्ण और परिणामोन्मुखी वार्ता शुरू करें। मीरवाइज को एहतियाती तौर पर कल रात नजरबंद कर दिया गया।

यहां ईदगाह में स्थित अपने आवास से फोन पर ईद सभा को संबोधित करते हुए मीरवाइज ने कहा, भारत और पाकिस्तान के पास कश्मीर के लोगों की इच्छाओं के अनुरूप कश्मीर मामले को सुलझाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। हुर्रियत कांफ्रेंस की ओर से जारी बयान के अनुसार, मीरवाइज चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान दोनों का नेतृत्व इसे हमेशा के लिए सुलझाने की खातिर अर्थपूर्ण और परिणामोन्मुखी वार्ता शुरू करे तथा इस प्रक्रिया में राज्य के लोगों को शामिल करें।

राज्य में गोमांस पर लगे प्रतिबंध के कारण उपजे विवाद पर मीरवाइज ने कहा कि मुसलमान बहुल राज्य में मुस्लिम-विरोधी कानून के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, भारत के साम्प्रदायिक बलों की ओर से अदालत या प्रशासन द्वारा यदि ऐसा कोई कानून लागू किया जा रहा है तो उसका कड़ा विरोध होगा।

Latest India News