A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेरठ में बेखौफ़ बदमाशों चैकिंग के दौरान पुलिस ड्राइवर को मारी गोली, हालत गंभीर

मेरठ में बेखौफ़ बदमाशों चैकिंग के दौरान पुलिस ड्राइवर को मारी गोली, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाश कितने बेखौफ हैं, इसकी झलक गुरुवार सुबह देखने को मिली। यहां वाहन चैकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस जीप पर गोली चला दी।

<p>police jeep</p>- India TV Hindi
police jeep

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में बदमाश कितने बेखौफ हैं, इसकी झलक गुरुवार सुबह देखने को मिली। यहां वाहन चैकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस जीप पर गोली चला दी। गोली सीधे जीप के ड्राइवर के पेट में जा लगी। यह मामला थाना कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित चौकी के पास का है। ड्राइवर को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 

बदमाशों की इस दुस्‍साहसिक कार्रवाई से पुलिस भी सकते में है। पुलिस ने जिले की सारी सीमाएं की सील कर दी हैं। बदमाशों की घेराबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस। पुलिस ने बताया कि मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में पुलिस हाईवे पर कर रही थी चेकिंग। 

Latest India News