1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल: कुल्‍लू के पास नदी में गिरी बस, 25 की मौत

हिमाचल: कुल्‍लू के पास नदी में गिरी बस, 25 की मौत

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू जिले में एक बस के पार्वती नदी में गिरने की ख़बर है। घटना हिमाचल प्रदेश के सरसारी कुल्लू जिले में हुई । पुलिस के अनुसार यह बस आनंदपुर साहिब से मणिकरण जा

हिमाचल: कुल्‍लू के पास...- India TV Hindi
हिमाचल: कुल्‍लू के पास नदी में गिरी बस, 25 की मौत

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू जिले में एक बस के पार्वती नदी में गिरने की ख़बर है। घटना हिमाचल प्रदेश के सरसारी कुल्लू जिले में हुई । पुलिस के अनुसार यह बस आनंदपुर साहिब से मणिकरण जा रही थी। 

बस में करीब 60 लोग सवार थे। हादसा मणिकर्ण रोड पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुआ। बताया जा रहा है यह बस पंजाब नंबर की थी। 

जानकारी के मुताबिक बस में सवार 60 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है, जबकि 25 लाशें भी बरामद की गई हैं। पीड़ितों में से अधिकतर बरनाला और मनसा इलाके के रहने वाले हैं। बचाए गए लोगों को कुल्लू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीष्ण था कि मरने वालो की संख्या में इजाफा हो सकता है। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार लापता लोगों के जीवित होने की बहुत कम उम्मीद है, क्योंकि नदी बहोत ऊफान पर है। प्रशासन द्वारा गोताखोरों,  पुलिस, ITBP एवं पार्वती परियोजना के कर्मचारियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Latest India News