1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में चोर हुए बेखौफ, मयूर विहार फेज-1 में सरेआम छीना मोबाइल

दिल्ली में चोर हुए बेखौफ, मयूर विहार फेज-1 में सरेआम छीना मोबाइल

राजधानी दिल्ली के एक बेहद पॉश इलाके मयूर विहार फेज-1 में इन दिनों मोबाइल-चोरी और बदमाशी जैसी वारादातें तेजी से बढ़ रही हैं। सड़क पर बात कर रहे किसी शख्स के हाथ से मोबाइल छीने जाने की कई वारदातें बीते तीन माह में हो चुकी हैं।

Crime
- India TV Hindi
Crime

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के एक बेहद पॉश इलाके मयूर विहार फेज-1 में इन दिनों मोबाइल-चोरी और बदमाशी जैसी वारादातें तेजी से बढ़ रही हैं। सड़क पर बात कर रहे किसी शख्स के हाथ से मोबाइल छीने जाने की कई वारदातें बीते तीन माह में हो चुकी हैं। ताजा मामला एक बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति से जुड़ा है जिसका महंगा मोबाइल समाचार अपार्टमेंट के पास ही दो बाइक सवार बदमाशों ने पार कर लिया। फिलहाल मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो चुका है और पुलिस छानबीन में जुटी है।

शनिवार रात एक बड़ी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति से दो बाइक सवार बदमाश उसका महंगा मोबाइल समाचार अपार्टमेंट के पास से ही झपट्टा मार कर भाग निकले। फिलहाल मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो चुका है और पुलिस छानबीन में जुटी है।

कैसे हुई घटना-

पीड़ित रोहन (बदला हुआ नाम) समाचार अपार्टमेंट के पास ही कहीं जाने के लिए अपने मोबाईल से कैब बुक कर रहा था। वो कैब वाले को अपने मोबाइल से फोन मिलाने वाला ही था कि इतने में स्प्लेंडर बाइक पर आए दो बदमाश झपट्टा मारकर उसका मोबाइल उड़ा ले गए। यह घटना समाचार अपार्टमेंट वाले पेट्रोल पंप के पास की ही है। मौका-ए-वारदात से महज 100 मीटर की दूरी पर ही पुलिस की पीसीआर वैन भी थी। जानकारी के मुताबिक बदमाश जिस बाइक से आए थे उसमें नंबर प्लेट तो थी, लेकिन गाड़ी का नंबर नदारद था। पीड़ित व्यक्ति ने बदमाशों की बाइक का पीछा करने की कोशिश तो की, लेकिन चोर भागने में सफल हुए।

इलाके में लगे सिर्फ नाम के सीसीटीवी कैमरे:

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके साथ यह वारदात जिस क्षेत्र में हुई है वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। लेकिन जब पुलिस से काफी कहने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जाने लगी तो मालूम हुआ कि उन कैमरो से तो रिकॉर्डिंग ही नहीं हो रही है। यह लापरवाही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन दावों की पोल खोलती है जो कभी पूरी दिल्ली को सीसीटीवी से पाटने की बात करते थे।

हो चुकी हैं कई और वारदातें:

इससे पहले भी एक दिग्गज मीडिया संस्थान में काम करने वाले एक पत्रकार का एप्पल कंपनी का मोबाइल ठीक इसी तरह पार किया जा चुका है। इस मामले में भी पुलिस सिर्फ जांच ही करती रही। वहीं मयूर विहार में ही एक व्यक्ति को सरेआम ब्लेड मारकर घायल करने की भी खबर सामने आ चुकी है।

Latest India News