1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकवाद की फंडिंग को आर्थिक प्रतिंबधों के जरिये खत्म किया जाए: मोदी

आतंकवाद की फंडिंग को आर्थिक प्रतिंबधों के जरिये खत्म किया जाए: मोदी

नई दिल्ली: आतंक के वित्त पोषण के स्रोतों को पूरी तरह जाम कर देने के लिए लक्षित आर्थिक प्रतिबंध जैसी ठोस पहल का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पेरिस में

आतंकवाद की फंडिंग को...- India TV Hindi
आतंकवाद की फंडिंग को आर्थिक प्रतिंबधों के जरिये खत्म किया जाए: मोदी

नई दिल्ली: आतंक के वित्त पोषण के स्रोतों को पूरी तरह जाम कर देने के लिए लक्षित आर्थिक प्रतिबंध जैसी ठोस पहल का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पेरिस में हाल में हुआ बर्बर आतंकी हमला इस बात की ओर चिंताजनक इशारा करता है कि आतंकवादियों ने अपनी वित्तीय जरूरतों को जुटाने में परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने की लचीलेपन की रणनीति अपना रखी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवादी मादक पदार्थों की तस्करी, बैंक में डकैती, वाहनों की चोरी, जाली मुद्रा या विफल राष्ट्रों में राज्य प्रायोजित गतिविधियों जैसे अनेक आपराधिक कार्यों के जरिये वित्त की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने आतंकी समूहों द्वारा हमलों को अंजाम देने की क्षमता पर प्रहार करने के लिए उनके वित्त पोषण के प्रवाह को अवरूद्ध करने का आह्वान किया।

मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले पेरिस में जिस तरह के बर्बर कार्य को अंजाम दिया गया, वे इस बात का चिंताजनक संकेत हैं कि आतंकवादियों ने अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी लचीलेपन और अनुकूलता की रणनीति अपनाई है।

सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक एवं सतर्कता ब्यूरो के 21वें सम्मेलन और परिसंपत्ति वापसी पर छठे वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘वित्त पोषण के स्रोत को अवरूद्ध करने से आतंकवादियों की क्षमताएं सीमित होंगी और इससे हमलों को अंजाम देने की उनकी क्षमता भी कम होगी। इस सम्मेलन में 34 देश हिस्सा ले रहे हैं।’

पिछले सप्ताह पेरिस हमलों के बाद हुई जी20 देशों की बैठक में प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को उठाया था। इस आतंकी हमले में अब तक 134 लोग मारे जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने 34 देशों के अन्वेषकों से कहा कि संगठित अपराध के वैश्विकरण ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं के समक्ष एक बड़ी चुनौती पैदा की है।

उन्होंने चेताया कि संगठित अपराध निवेश और आर्थिक वृद्धि को बाधित कर सकता है। यह अर्थव्यवस्था के एक बड़े हिस्से में घुसपैठ या उस पर नियंत्रण कर सकता है। मोदी ने अपराध से होने वाली आय पर निशाना साधते हुए इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत अभी राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और सरकार का ध्येय समृद्ध भारत का निर्माण करना है जहां किसान सक्षम हों, मजदूर संतुष्ट हों, महिलाएं सशक्त हों और युवा आत्मनिर्भर हों।

Latest India News