1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी पहुंचे जगदलपुर, रमन ने की अगवानी

नरेंद्र मोदी पहुंचे जगदलपुर, रमन ने की अगवानी

रायपुर/जगदलपुर/दंतेवाड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास पर सुबह 10 बजे विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी यहां से राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के साथ

मोदी पहुंचे जगदलपुर,...- India TV Hindi
मोदी पहुंचे जगदलपुर, रमन ने की अगवानी

रायपुर/जगदलपुर/दंतेवाड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास पर सुबह 10 बजे विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी यहां से राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के साथ सीधे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय इस्पात और खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा इस्पात एवं खान राज्य मंत्री विष्णुदेव साय भी दंतेवाड़ा में होंगे।

प्रधानमंत्री यहां एक सभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल हाईस्कूल खेल मैदान को छावनी में तबदील कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे एसपीजी के निर्देशानुसार, सभा स्थल पर बड़ी संख्या में जिला बल व एसटीएफ के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सभा स्थल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि दंतेवाड़ा से जावंगा तक मुख्य सड़क की चौकसी बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वाड की टीम ने मुख्य मार्ग की गहन जांच की है। सभा स्थल में प्रवेश हेतु छह प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। प्रत्येक द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

Latest India News