नई दिल्ली: मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने के अवसर पर विकास पर्व मनाया जा रहा है। इसी को सेलीब्रेट करने के लिये इंडिया गेट पर 5 घंटे का मेगा इवेंट होने वाले है। 'एक नई सुबह' नाम से कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे से शुरू होगा। प्रोग्राम में राजनीति के दिग्गजों के साथ बॉलीवुड के स्टार भी शिरकत करेंगे। रात 9:35 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देंगे।
कार्यक्रम में सरकारी अभियानों के ब्रांड एंबेस्डर शामिल होंगे। बॉलिवुड के महानायाक अमिताभ बच्चन 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान' का संदेश देंगे। विद्या बालन, रवीना टंडन, अनिल कपूर और जूही चावला भी शामिल होंगे। इस प्रोग्राम को एक्टर आर. माधवन होस्ट करेंगे। सभी हस्तियां सामाजिक सरोकार से जुड़ी सरकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक करेंगे। विद्या बालन स्वच्छ भारत अभियान पर संदेश देंगी। रवीना टंडन महिला अधिकार और जूही चावला इंफ्रास्ट्रक्चर पर लोगों को प्रेरित करेंगी। जबकि अनिल कपूर देश की युवा शक्ति को उनकी ताकत का एहसास कराएंगे। इसके अलावा सरकार के कई मंत्री में समारोह में मौजूद रहेंगे जो कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस ने खोला मोर्चा:
मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर BJP के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के सीनियर नेता दिल्ली समेत 7 राज्यों की राजधानी में पहुंचेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार की नाकामी बताएंगे।
Latest India News