नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई प्रजाति के शेरों की संख्या में वृद्धि पर मंगलवार को खुशी जताई। हाल में हुई गणना में एशियाई शेरों की संख्या में 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "एशियाई प्रजाति के शेरों की संख्या में वृद्धि (27 फीसदी) की खबर सुनकर मुझे खुशी हुई। स्थानीय लोगों, अधिकारियों एवं वन्य जीव प्रेमियों के प्रयासों से ही यह वृद्धि संभव हो पाई है।"
गुजरात के गिर वन में पाए जाने वाले इस शेर की संख्या में 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी कुल संख्या 523 हो गई है। गिर अभयारण्य तथा निकटवर्ती जूनागढ़ जिले के वन्य इलाके में कुल 109 नर शेर, 201 मादा शेर तथा 213 शावक हैं।
Latest India News