जेनेवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत में आर्थिक विकास की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए स्विट्जरलैंड के कारोबारियों को देश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति जोहान श्नाइडर अम्मान के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं स्विस कंपनियों को भारत के आर्थिक विकास में प्रमुख साझेदार बनने के लिए आमंत्रित करता हूं।"
उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध काफी मजबूत और जीवंत हैं।" इससे पहले दोनों नेताओं ने अपनी मुलाकात में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय विषयों पर बातें की। मोदी कतर की राजधानी दोहा से जेनेवा पहुंचे। पांच देशों की यात्रा पर निकले मोदी अफगानिस्तान और कतर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। यात्रा के अगले पड़ाव में वह अमेरिका और मेक्सिको जाएंगे।
Latest India News