1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी ने भारतीय मूल के लोगों की प्रशंसा की

मोदी ने भारतीय मूल के लोगों की प्रशंसा की

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की अच्छी छवि बनाने के लिए भारतीय मूल के लोगों की प्रशंसा की है। मोदी सिंगापुर में अपने दो-दिवसीय दौर पर हैं। उन्होंने कहा, "आज पूरी दुनिया

मोदी ने भारतीय मूल के...- India TV Hindi
मोदी ने भारतीय मूल के लोगों की प्रशंसा की

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की अच्छी छवि बनाने के लिए भारतीय मूल के लोगों की प्रशंसा की है। मोदी सिंगापुर में अपने दो-दिवसीय दौर पर हैं। उन्होंने कहा, "आज पूरी दुनिया को भारत पर विश्वास है और इसका कारण मोदी नहीं है, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय हैं।"

मोदी ने यहां भारतीयों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते कहा, "जहां भी आप गए हैं, आपने परिस्थतियों की परवाह किए बिना देश की छवि बनाई है।" इससे पहले मोदी ने यहां भारत सिंगापुर आर्थिक सम्मेलन में सिंगापुर के कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टीन लागार्दे ने भारत को अत्यधिक संभावनाओं वाली जगह (ब्राइट स्पॉट) बताया है। उन्होंने कहा, "यह संभावना खुद आप तक पहुंचने का मैंने इंतजार नहीं किया और मैं यहां आपको आमंत्रित करने आया हूं। मैं यह आश्वस्त करने भी आया हूं कि मैं वहां आपका हाथ थामने के लिए मौजूद रहूंगा।"

मोदी ने यह भी उम्मीद जताई कि वस्तु एवं सेवा कर 2016 में लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की विकास दर गत वर्ष 7.3 फीसदी रही थी। और विश्व बैंक ने इस साल और अधिक विकास दर की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बन गया है। उन्होंने कहा, "हाल में सिंगापुर में भी भारतीय निवेश बढ़ा है।"

मोदी ने कहा, "आप में सटीकता अपनाने की आदत है। भारत में विस्तार की संभावना है। आप ऊध्र्वगामी विकास चाहते हैं। भारत का विकास ऊध्र्वगामी और क्षतिज दोनों ही प्रकार का है। आप एक आकर्षक इन्क्यूबेटर हैं। भारत एक विशाल प्रयोगशाला है। इसलिए सिंगापुर और भारत कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम कर व्यवस्था को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए कठिन मेहनत कर रहे हैं। हम यह भी कोशिश कर रहे हैं कि अच्छे निवेशकों और ईमानदार करदाताओं को कर संबंधी मामलों में तेजी से और सही फैसला मिले।" मोदी ने कहा कि इस साल देश में एफडीआई में 40 फीसदी वृद्धि हुई है।

Latest India News