नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आधिकारिक आवास पर कदम्ब का पौधा लगाया। मोदी ने इस अवसर पर सभी परिवारों से अपील की कि वे आने वाले मानसून में पौधा अवश्य लगाएं।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा है कि प्रत्येक परिवारों को उनके द्वारा लगाए गए पौधे पर वैसे ही गर्व महसूस करना चाहिए, जैसा वे अपनी संपत्तियों पर करते हैं।
उन्होंने कहा, "धरती पर प्रलयकारी स्थिति से बचने का एकमात्र तरीका प्रकृति के साथ सौहार्द्र रखना है।"
Latest India News