नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमरावती में आंध्र प्रदेश की नई राजधानी का शिलान्यास करने पहुंचे। आंध्र प्रदेश का अमरावती शहर अपने में ऐतिहासिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत समेटे रहने के बावजूद सदियों से सिर्फ नजरअंदाज किया गया। लेकिन, ये शहर एक बार फिर सुर्खियों में है। अमरावती करीब 1800 साल पहले सातवाहन राजाओं की राजधानी हुआ करती थी। प्रधानमंत्री तिरुपति हवाईअड्डे पर गरूड़ टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। वह तिरुपति मोबाइल विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास करेंगे तथा तिरूमला मंदिर भी जाएंगे।
22,000 टन निष्क्रिय पड़े सोने का हो सकता है उपयोग:
PM मोदी 5 नवम्बर को भारत स्वर्ण मुद्रा और स्वर्ण कोष से जुड़ी दूसरी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। देश के सबसे धनी मंदिर माने जाने वाले तिरुपति बालाजी सहित देश भर के कई मंदिरों में करीब 22,000 टन सोना निष्क्रिय पड़ा है और स्वर्ण मुद्रा योजना के जरिये PM मोदी इस सोने को बाजार में लाना चाहते हैं ताकि उसका उपयोग देश की अर्थव्यस्था को मजबूत बनाने और देश के विकास के लिए किया जा सके।
कयास लगना लाजमी है कि PM बनने के बाद पहली बार भगवान बालाजी के दर्शन करने आ रहे PM मोदी क्या मंदिर का संचलान करने वाले तिरुपति तिरुमला देवस्थान यानी TTD से सरकार को सोना देने की अपील करेंगे।
कुछ भक्तों सभी बात की जा सकती है कि अगर उनके चढ़ाये गए सोने को पिघलाकर उसे कोइन या बिस्किट्स में तब्दील कर दिया जाए तो क्या इससे उनकी भावना को ठेस पहुंचेगी।
अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें...
Latest India News