1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लाहौर से लौटते ही मोदी ने वाजपेयी के आवास पर जाकर दी जन्मदिन की बधाई

लाहौर से लौटते ही मोदी ने वाजपेयी के आवास पर जाकर दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: विदेश यात्रा से लौटने के फौरन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर गये और उनके 91वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। लाहौर से यहां पहुंचने के

Modi went to Vajpayee residence to give him birthday...- India TV Hindi
Modi went to Vajpayee residence to give him birthday greetings

नई दिल्ली: विदेश यात्रा से लौटने के फौरन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर गये और उनके 91वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। लाहौर से यहां पहुंचने के बाद मोदी सीधे वाजपेयी के आवास 6ए कृष्णा मेनन मार्ग गये। रूस एवं अफगानिस्तान से लौटते समय मोदी कुछ देर के लिए लाहौर रूके थे।

मोदी ने कहा, वाजपेयी ने हर भूमिका में बनाई अलग पहचान

मोदी ने ट्वीट कर कहा, अटलजी के आवास पर गया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इससे पूर्व मोदी ने वाजपेयी को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि उन्होंने प्रत्येक भूमिका में अपनी अलग पहचान बनायी। प्रधानमंत्री ने आज दिन में ट्वीट किया था, हमारे प्यारे अटलजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम इस महान व्यक्तित्व को नमन करते हैं, जिन्होंने नाजुक समय में भारत का असाधारण नेतृत्व किया।

दिल्ली पहुंचते ही जन्मदिन की बधाई देने वाजपेयी के घर गए मोदी

लाहौर से लौटते ही मोदी ने वाजपेयी के आवास जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले पीएम मोदी आज शाम अचानक बने कार्यक्रम के तहत काबुल से नई दिल्ली लौटते समय प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने लाहौर पहुंचे थे। हवाईअड्डे पर शरीफ ने उनकी अगवानी की। मोदी अलामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जैसे ही भारतीय वायुसेना के विमान से नीचे उतरे, शरीफ ने गर्मजोशी से उन्हें गले लगाया। इसके बाद उन्होंने शरीफ को जन्मदिन की बधाई दी। दिलचस्प बात यह है कि आज नवाज़ शरीफ का भी जन्मदिन है।

Latest India News