नई दिल्ली: फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि अमेरिकी दौरे के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक के हेडक्वार्टर भी आएंगे। उन्होंने बताया कि वो 27 सितंबर को मोदी से मुलाकात करेंगे। मार्क जुकरबर्ग ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “इस महीने के आखिरी में पीएम मोदी फेसबुक हेडक्वार्टर आएंगे।” आपको बता दें कि जब पिछले साल मार्क जुकरबर्ग दिल्ली आए थे तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के को-फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि मोदी से मुलाकात के अलावा लोगों के सवाल-जवाबों को भी इस बैठक में शामिल किया जाएगा। जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पीएम मोदी और मैं इस बात को लेकर चर्चा करेंगे कि हम साथ कैसे काम कर सकें ताकि सोशल और इकोनॉमिक चैलेंज को दूर किया जा सके।”
कब है मोदी का अमेरिकी दौरा-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 से 30 सितंबर तक अमेरिकी दौरे पर होंगे। 26 और 27 सितंबर को वो कैलिफोर्निया में सिलिकॉन वैली जाएंगे। 27 सितंबर को उन्हें फेसबुक हेडक्वार्टर जाना है। यहां नरेद्र मोदी सुबह 9:30 एक इवेंट में शिरकत करेंगे।
कहां है फेसबुक हेडक्वार्टर-
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का हेडक्वार्टर है। फेसबुक का ऑफिस करीब 430,000 वर्ग फीट के दायरे में फैला है।
यूएन में स्पीच फिर ओबामा से मुलाकात-
जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में शिरकत करने जा रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक मोदी 24 या 25 सितंबर को यूएन में भाषण दे सकते हैं। तीन दिन बाद उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात भी करनी है।
Latest India News