नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के दिग्गज नेता अशोक सिंघल की शोक सभा के जरिए एक बार फिर से राम मंदिर के मुद्दे ने तूल पकड़ा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने सिंघल की शोकसभा में सभी का ध्यान खींचते हुए कहा कि इस हिंदुत्ववादी नेता के सपने को पूरा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के संकल्प के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। गौरतलब है कि स्वांस संबंधी समस्या से जूझ रहे 89 वर्षीय सिंघल का 17 नवंबर को निधन हो गया था, उनका गुंडगांव के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित शोकसभा में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सिंघल ने राम मंदिर निर्माण के अधूरे सपने को पूरा करने को कहा है।
हालांकि भागवत जब यह बात कह रहे थे जब भाजपा अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद थे हालांकि उन्होंने चुप्पी साध रखी थी। भागवत ने कहा, “10 नवंबर को उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि राम मंदिर का निर्माण और वेदों का प्रचार प्रसार उनके जीवन का संकल्प है।” भागवत ने कहा कि अब सिंघल के संकल्प को पूरा करने की जरूरत है।
वहीं इस सभा में भाजपा नेता और सांसद मुरली मनोहर जोशी ने भी सिंघल से अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि वह दुनिया में वैदिक मूल्यों के प्रसार को प्रतिबद्ध थे। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम सिंघल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था।
Latest India News