बेंगलुरू : कर्नाटक में मानसून सोमवार को दस्तक दे सकता है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी और इसने कहा कि बेंगलुरू शहर में रविवार को बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "तटीय कर्नाटक और दक्षिण कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर हो गया है, लेकिन अगले 48 घंटे में कर्नाटक के अधिक से अधिक स्थानों में मानसून के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है।"
बेंगलुरू में अधिकतम तापमान रविवार को 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 सेल्सियस रहने के आसार हैं।
Latest India News