1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज से संसद का मॉनसून सत्र, सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर GST बिल

आज से संसद का मॉनसून सत्र, सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर GST बिल

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। 12 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में सरकार को जीएसटी समेत कई अहम बिल पास होने की उम्मीद है। वहीं विपक्ष की

parliament- India TV Hindi
parliament

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। 12 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में सरकार को जीएसटी समेत कई अहम बिल पास होने की उम्मीद है। वहीं विपक्ष की तैयारी को देखते हुए सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश, कश्मीर, NSG सहित कई मुद्दे को उठाने की तैयारी में है तो वहीं सरकार को जीएसटी बिल पास होने की उम्मीद है।

स्पीकर ने दी डिनर पार्टी

सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मॉनसून सत्र से पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सभी दलों की बैठक बुलाई। इस दौरान संसद चलाने में विपक्ष का सहयोग मांगा। सरकार का मानना है कि देश हित में संसद का चलना जरूरी है। रविवार को सुमित्रा महाजन ने सर्वदलीय बैठक के बाद दिया डिनर का आयोजन हुआ जिसमें पीएम मोदी समेत कई नेता शामिल हुए।

PM मोदी की अपील, राष्ट्रीय हित को ऊपर रखें

पीएम मोदी ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखें। उन्होंने संसद सत्र का समय बढ़ाने पर भी सुझाव मांगा। मोदी ने सरकार द्वारा आहूत सर्वदलीय बैठक में यहां कहा, "जीएसटी सहित महत्वपूर्ण विधेयक सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि सत्र के दौरान सार्थक चर्चा होगी और परिणाम आएंगे।"

जारी रहेगा बैठकों का दौर

सत्र की शुरुआत से पहले सुबह 10 बजे बीजेपी की बैठक होगी जिसमें विपक्ष के हमलों पर रणनीति बनाई जाएगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कांग्रेस सासंदों के साथ रणनीति बनाएंगी। शाम में बीजेपी ससंदीय बोर्ड और एनडीए नेताओं की बैठक होगी।

Latest India News