1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid: देश में 208 दिनों में एक्टिव मामलों की संख्या सबसे कम

Covid: देश में 208 दिनों में एक्टिव मामलों की संख्या सबसे कम

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.68 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.99 प्रतिशत दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

more than 18 thousand covid cases reported across india today Covid: देश में 208 दिनों में एक्टिव मा- India TV Hindi
Image Source : PTI Covid: देश में 208 दिनों में एक्टिव मामलों की संख्या सबसे कम

नई दिल्ली. देश में एक दिन में कोविड-19 के 18,166 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,39,53,475 हो गए, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,30,971 हो गई है जो 208 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 214 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,50,589 हो गई है।

संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 16वें दिन 30,000 से कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.68 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.99 प्रतिशत दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,672 मामलों की कमी दर्ज की गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक जिन 214 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 101 की केरल में और 44 की मौत महाराष्ट्र में हुई। देश में इस महामारी से 4,50,375 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,39,514 लोगों ने, कर्नाटक में 37,875 ने, तमिलनाडु में 35,768 ने, केरल में 26,173 ने, दिल्ली में 25,088 ने, उत्तर प्रदेश में 22,896 ने और पश्चिम बंगाल में 18,894 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। 

Latest India News