जैसलमेर: पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर में मोर्टा फटने से बीएएसएफ के 2 जवानों की मौत हो गई जबकि पांच जवान घायल हुए है। फायरिंग प्रेक्टिस के दौरान ये हादसा हुआ।
शुक्रवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे 161 वीं बटालियन के 11 जवान मोर्टार चलाने का अभ्यास कर रहे थे। ये मोर्टार 82 एमएम का था। अचानक मोर्टार के अंदर ही ब्लास्ट हो गया और 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल जवानों को एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर की मदद से जोधपुर के अस्पताल में लाया गया है। बीएसएफ के स्पेशल डीजी घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।
बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2012 में शुरू इस फायरिंग रेंज में तीन साल पहले भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई थी। चार जवान घायल हो गए थे।
Latest India News