नई दिल्ली: सरकार की सबसे अहम योजना में शुमार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर आगे बढते हुए कल पीएम मोदी स्मार्ट सिटी मिशन और अटल अमृत योजना की शुरुआत करेंगे। सरकार ने देश के सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों राज्यों में कम से कम एक स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला किया है। इस मामले पर केन्द्र सरकार ने राज्यों से 15 दिन में शहरों की फाइनल लिस्ट मांगी है।
देश में शहरी विकास को गति देने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के फ्लैगशिप शहरी कार्यक्रमों को शुरू करने से पहले सरकार ने 100 स्मार्ट सिटी कार्यक्रम तथा कायाकल्प और शहरी रूपांतरण की अटल मिशन योजना (अमृत) के तहत प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में विकसित होने वाले शहरों की संख्या तय कर दी है।
अगली स्लाइड में पढ़े- किन राज्यों में कितने शहर हो सकते है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल
Latest India News