1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अपने बच्चे के लिए एक मां हर रोज कुछ ऐसा करती है कि आप रो देंगे

अपने बच्चे के लिए एक मां हर रोज कुछ ऐसा करती है कि आप रो देंगे

किसी मशहूर शायर ने कहा है कि “मेरे गुनाहों को कुछ इस तरह धो देती है मां जब भी गुस्से में होती है तो रो देती है। मैंने रोते हुए पोछे थे किसी दिन आंसू, मुद्दतों माँ ने नहीं धोया दुप्पट्टा अपना।”

mother- India TV Hindi
mother

(फोटो साभार: bringinghumanityback)

नई दिल्ली: किसी मशहूर शायर ने कहा है कि “मेरे गुनाहों को कुछ इस तरह धो देती है मां जब भी गुस्से में होती है तो रो देती है। मैंने रोते हुए पोछे थे किसी दिन आंसू, मुद्दतों माँ ने नहीं धोया दुप्पट्टा अपना।” मां हर किसी की जिंदगी में एक ऐसी शख्सियत होती है जो अपने बेटे को कभी उदास नहीं होने देती, किसी भी दर्द या दुख को उसके पास नहीं फटकने देती क्योंकि मां आखिर एक मां होती है। मुंबई के रहने वाले रिजवान शेख ने अपनी मां की एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसे देख हर किसी की आंख से आंसू आ जाएंगे।

मुंबई के रहने वाले रिजवान शेख की मां के पैरों में सूजन रहती है, उनके पैर दर्द करते हैं लेकिन बेटे के लिए खाना बनाने के लिए हर रोज गर्म पानी की बाल्टी में खड़ी होकर रसोई पकाती रहती हैं ताकि बेटा भूंखा न रहे। कहीं उनका बेटा ऑफिस में भूंखा न रह जाए इसलिए हर रोज एक मां हर पीड़ा को सहते हुए गर्म पानी की बाल्टी में घंटों खड़ी रहती है। उस मां को हर वक्त चिंता सताती रहती है कि उसका बेटा ऑफिस जाने से पहले खाली पेट न रह जाए। एक मां का बेटे के प्रति प्यार देखते हुए बस यही कहा जा सकता है कि खुशनसीब हैं वो जिनके मांएं होती हैं। किसी ने खूब कहा है कि माता-पिता के आशीर्वाद से बड़ा दुनिया में और कुछ नहीं होता है।

Latest India News