1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मां ने क्रिकेट बैट से पीटकर की बेटे की हत्या

मां ने क्रिकेट बैट से पीटकर की बेटे की हत्या

पुणे: एक मां पर अपने 13 वर्षीय बेटे को क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर मार डालने का आरोप लगा है। बेटा अपने पिता के पास जाने की जिद कर रहा था,जिस से गुस्से में आकर

मां ने क्रिकेट बैट से...- India TV Hindi
मां ने क्रिकेट बैट से पीटकर की बेटे की हत्या

पुणे: एक मां पर अपने 13 वर्षीय बेटे को क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर मार डालने का आरोप लगा है। बेटा अपने पिता के पास जाने की जिद कर रहा था,जिस से गुस्से में आकर माँ ने बेटे की ह्त्या कर दी। महिला और पति का कोर्ट में डिव्होस् का केस चल रहा है।

एक बड़ी कंपनी में एचआर एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करनेवाली 36 साल की राखी बालपांडे विश्रांतवाडी इलाके के पॉश एसबी एनक्लेव सोसायटी में बेटे चैतन्य के साथ पिछले दो साल से रह रही है।  

पिछले कुछ दिनों से चैतन्य अपने पिता के पास जाने की जिद कर रहा था जिससे राखी काफी गुस्सा हो गई और उसने क्रिकेट की बैट से बड़ी बेरहमी से पिटना शुरू कर दी। बाद में पड़ौसी और राखी के कुछ रिश्तेदार चैतन्य को हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन चैतन्य को काफी इंटरनल इंजुयरी होने के कारण उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर राखी बालपांडे को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest India News