1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश तेज धूप, दिल्ली में बारिश आंधी के आसार

मध्य प्रदेश तेज धूप, दिल्ली में बारिश आंधी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर 27 डिग्री, ग्वालियर 29.5 डिग्री, जबलपुप 26.8 डिग्री और दिल्ली का तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।

weather of delhi and mp
- India TV Hindi
weather of delhi and mp

नई दिल्ली: मंगलवार सुबह से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल व दिल्ली में सुबह से तेज धूप बनी रही, जिससे गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर 27 डिग्री, ग्वालियर 29.5 डिग्री, जबलपुप 26.8 डिग्री और दिल्ली का तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि भोपाल में 24 घंटों के दौरान बौछारें व लू चलने के आसार हैं, वहीं दिल्ली में दिन भर बदली छाई रहने व शाम को हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम अधिकारी ने दिल्ली के एक दिन पहले का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री, भोपाल का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री, इंदौर 44 डिग्री, ग्वालियर 44.4 डिग्री और जबलपुर 41.4 डिग्री दर्ज किया गया था व दिल्ली में सुबह से 64 फीलदी तक आद्रर्ता दर्ज की गयी थी और भोपाल के तापमान में उतार चढाव भी देखा जा रहा है। 

Latest India News