1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिस्टम से हारी कलेक्टर 'बेचारी', बोलती रही लेडी डीएम और सुनते रहे सांसद

सिस्टम से हारी कलेक्टर 'बेचारी', बोलती रही लेडी डीएम और सुनते रहे सांसद

झाबुआ: मध्यप्रदेश की एक निडर कलेक्टर ने सासंद को कड़ा जवाब दे दिया। झाबुआ की कलेक्टर अरूणा गुप्ता ने सांसद कांतिलाल भूरिया को पूरा जवाब दिया। दरअसल एक मीटिंग के दौरान सांसद ने जिले में

lady dm- India TV Hindi
lady dm

झाबुआ: मध्यप्रदेश की एक निडर कलेक्टर ने सासंद को कड़ा जवाब दे दिया। झाबुआ की कलेक्टर अरूणा गुप्ता ने सांसद कांतिलाल भूरिया को पूरा जवाब दिया। दरअसल एक मीटिंग के दौरान सांसद ने जिले में काम न होने की बात कही इसके बाद कलेक्टर ने सांसद को सिस्टम की खामी गिना दी। कलेक्टर ने कहा कि बिना ऑफिसरों के वो कैसे काम करेंगी।

बोलती रही लेडी डीएम..सुनते रहे सांसद

एक निडर कलेक्टर से जब एक सांसद ने सवाल पूछे तो उन्होंने हकीकत बयां कर दी। सांसद ने जब कलेक्टर से जवाब मांगा तो कलेक्टर ने सिस्टम की गलती गिना दी। ज्यादातर कलेक्टर गुडबुक में आने के लिए नेताओं के सामने असली बात नहीं रखते लेकिन मध्यप्रदेश के झाबुआ की कलेक्टर अरूणा गुप्ता चुप नहीं रही और सच्चाई सामने रख दी।

दरअसल शुक्रवार को कलेक्टर अरुणा गुप्ता और कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया के बीच जिला सतर्कता औऱ मूल्याकंन समिति की बैठक चल रही थी। बैठक में जब सांसद कांतिलाल भूरिया काम न होने से गुस्से में आए तो कलेक्टर ने अपनी मजबूरियां गिना दी। अरुणा गुप्ता खुद को नहीं रोक पाई और सब सच बता दिया।

'ऑफिसर नहीं हैं तो काम कैसे होगा?'

दूसरे अफसर ने कांतिलाल भूरिया को एक पन्ना दिखाया जिसमें अफसरों की कमी का लेखा जोखा था लेकिन कलेक्टर ने अपनी बात जारी रखी और दूसरे अफसर को अपना दुख बताने लगी। भूरिया को भी ये अहसास हो चुका था कि जिले में अफसरों की कमी है, इसलिए उन्होंने कहा कि वो सीएम से बात करूंगा। उन्होंने कलेक्टर की भी तारीफ की।

सिस्टम से हारी कलेक्टर 'बेचारी'!

सांसद कांतिलाल भूरिया के हाथ में बैठक के दौरान एक लैटर हाथ लगा जिसमें अफसरों की कमी औऱ उपलब्धता के आकंडे थे। इसे देख भूरिया बिफर गये औऱ कलेक्टर और जिला पंचायत के सीईओ से नाराजगी जताने लगे लेकिन कलेक्टर ने उन्हें खरी खरी सुना दी।

अगली स्लाइड पर वीडियो में देखे लेडी डीएम का सांसद को जवाब-

Latest India News