ऐप की खास बातें: आपकी सीएल या मेडिकल लीव भी कट सकती है, जानिए कैसे
आपकी हाजिरी दर्ज करेगा-
मोबाइल में नेटवर्क न मिलने पर भी यदि स्कूल, दफ्तर में दाखिल होकर हाजिरी लगाई तो नेटवर्क में आने के बाद भी उसी समय की हाजिरी दर्ज हो जाएगी जिस समय हाजिरी लगाई गई थी।
तीन दिन देर से आने पर आपकी सीएल और मेडिकल लीव कट जाएगी-
3 बार यदि निर्धारित कार्यालीन समय से देरी से हाजिरी लगी तो 1 दिन की सीएल या मेडीकल लीव कट जाएगी। यदि सीएल, लीव नहीं बची तो फिर 1 दिन का वेतन कट जाएगा।
इन बातों की भी देगा सूचना-
M शिक्षा मित्र ऐप के जरिए शिक्षक, कर्मचारी पे-स्लिप लेने, अवकाश, शिकायत, एसएमएस, ट्रेनिंग, आदेश-निर्देश सहित शिक्षा विभाग से जुड़ी अन्य जानकारी ली जा सकेगी।
शिक्षक यदि कोई शिकायत करते हैं तो शिकायत जिस विभाग की होगी उस विभाग के आला अफसर उसे देख सकेंगे और उसका निपटारा भी कराएंगे।
Latest India News