1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा सदस्यों ने कोकराझार पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई

लोकसभा सदस्यों ने कोकराझार पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई

लोकसभा ने असम के कोकराझार में बीते सप्ताह हुई हिंसा पर सोमवार को शोक जताया। कोकराझार में शुक्रवार पांच अगस्त को एक भीड़ भरे बाजार में सेना की वर्दी पहने हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।

Kokrajhar- India TV Hindi
Image Source : PTI Kokrajhar

नई दिल्ली: लोकसभा ने असम के कोकराझार में बीते सप्ताह हुई हिंसा पर सोमवार को शोक जताया। कोकराझार में शुक्रवार पांच अगस्त को एक भीड़ भरे बाजार में सेना की वर्दी पहने हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।

सप्ताहांत अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने हमले को 'कायरतापूर्ण' करार देते हुए एक बयान जारी किया। सदन के सदस्यों ने मौन रहकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

असम में शुक्रवार को हुआ हमला साल 2014 के बाद का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला था। प्रशासन ने इसके लिए आई.के.सोंगबिजीत की अगुवाई वाले नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के वार्ता विरोधी गुट को जिम्मेदार ठहराया है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

Latest India News