गुजरात के सूरत में आज सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां गैस सिलेंडरों से भरा एक मिनी ट्रक पलट गया। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक में लदे सिलेंडर एक एक कर विस्फोट के साथ जलने लगे। जिस जगह यह दुर्घटना हुई उस वक्त स्कूल की बस भी वहां मौजूद थी, गनीमत यह रही कि बस में बैठे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रक एलपीजी सिलेंडर से लदा हुआ था। सड़क पर नियंत्रण खोने के बाद यह ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही इसमें लदे सिलेंडरों में आग लग गई। आग लगते ही चारों ओर बिखरे सिलेंडरों में विस्फोट होने लगा। जिस वक्त वहां सिलेंडरों में आग लग रही थी उसी समय वहां स्कूल की बस खड़ी हुई है। बस में बच्चे भी सवार थे।
गनीमत यह रही कि समय रहते बच्चों को वहां से निकाल लिया गया। जिसके चलते यहां बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है,जिसमें देखकर पता चलता है कि यह हादसा कितना गंभीर था।
Latest India News