1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में तट पर मिली 30 फुट लंबी व्हेल

मुंबई में तट पर मिली 30 फुट लंबी व्हेल

मुंबई के लोकप्रिय जुहू तट पर लगभग 30 फुट लंबी एक व्हेल किनारे पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इस मृत जीव को कल रात देखा और इसके बारे में पुलिस एवं वन विभाग को सूचित किया।

mumbai whale- India TV Hindi
mumbai whale

मुंबई: मुंबई के लोकप्रिय जुहू तट पर लगभग 30 फुट लंबी एक व्हेल किनारे पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इस मृत जीव को कल रात देखा और इसके बारे में पुलिस एवं वन विभाग को सूचित किया।

कुछ समय पहले तमिलनाडु के तिरूचेंदूर तट पर 38 व्हेलों के शव पाए गए थे वहीं लगभग 250 व्हेल मछलियां उथले पानी में फंस गई थीं जिन्हें गहरे समुद्र में वापस धकेला गया था।

पिछले साल जून में एक 42 फुट लंबी नीली व्हेल मछली रेवदांदा तट पर मिली थी। यह पड़ोसी रायगढ़ जिले के अलीबाग से 17 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यह व्हेल जीने के लिए संघर्ष कर रही थी उस समय वन अधिकारियों ने समुद्र जीव विग्यानियों से संपर्क किया लेकिन बाद में इस व्हेल मछली की मौत हो गई।

वन विभाग के अधिकारी मकरंद घोड़के के मुताबिक, मृत व्हेल ब्रुडीज प्रजाति की है। इसकी लंबाई 35 फुट है और वजन तकरीबन 20 टन है। घोड़के के मुताबिक, मौत की वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगी।

पहले व्हेल को क्रेन से उठाकर मुंबई के बाहर ऐरोली में ले जाकर पोस्टमॉर्टम करने की योजना थी, लेकिन अब जुहू तट के पास ही इसे गड्ढे में गाड़ने की बात कही जा रही है, क्योंकि मृत व्हेल का शरीर तेजी से नष्ट हो रहा है। शरीर से बदबू आनी शुरू हो गई है। इन्फेक्शन का खतरा है।

Latest India News