मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को हुए इमारत हादसे में कई लोगों की जान चली गई। राज्य सरकार ने भानुशाली इमारत दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा राज्य सरकार ने इस इमारत का काम पूरा होने तक यहां के निवासियों की रहने का प्रबंध करने का भी फैसला किया है।
आपको बता दें कि फोर्ट इलाके में गुरुवार को छह मंजिला भानुशाली इमारत का उत्तरी हिस्सा ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑफरेशन में कई लोगों को मलबे से निकाला भी गया था। हादसे वाली जगह से मलबा हटाने का काम देर रात तक जारी रहा। आपको बता दें कि जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिवारों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए तुरंत प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
Latest India News