नई दिल्ली: मुंबई क्राईम ब्रांच ने मालवणी शराब काण्ड मैं आज तडके एक और आरोपी को गिरफ्तार करने मैं सफलता पाई है। इस आरोपी का नाम किशोर पटेल है। क्राईम ब्रांच को पता चला की ये शक्श मुंबई मई मेथेनोल केमिकल की सप्लायिंग करता है और पकडे गए मुख्या आरोपी अतीक के साथ कई सालो से काम करता आ रहा है। इसी मेथेनोल मैं पानी मिलाकर ये सभी आरोपी देशी दारु के नाम पर जहर बेचने का काम कर रहे थे।
पुलिस ने अब तक इस मामले मैं 11 आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिसमे मलवानी का शराब माफिया फ्रांसिस और सलीम उर्फ़ जेंटल सहित 2 महिला माफिया ममता और वेंसी भी पकड़ी गई है आज क्राईम ब्रांच की टीम आरोपी पटेल को किला कोर्ट मैं पेश करेगी।
Latest India News