महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दिया जाएगा डब्बेवालों को घर
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दिया जाएगा डब्बेवालों को घर
IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 13, 2020 07:31 pm IST, Updated : Feb 13, 2020 07:35 pm IST
गुरुवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मुंबई डब्बावालों के लिए घर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
Image Source : ANIमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दिया जाएगा डब्बेवालों को घर
मुंबई। महाराष्ट्र से बड़ी खबर है। महाराष्ट्र सरकार मुंबई के डब्बेवालों को आने वाले दिनों में घर देने जा रही है। गुरुवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मुंबई डब्बावालों के लिए घर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में करीब साढ़े चार से पांच हजार डब्बे वाले हैं। खुद अजित पवार भी इसे इलाके से चुनकर आते हैं।