नई दिल्ली: मुंबई के मालवनी में जहरीली शराब का मुख्य आरोपी और सरगना अतीक गिरफ्तार हो गया है। साथ ही एक औऱ बड़ा खुलासा हुआ है।
जहरीली शराब मामले में अब तक सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और आठ पुलिस अधिकारियों तथा चार आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति पुलिस हिरासत में हैं।
ऐसे काम करता था पूरा रैकेट
जहरीली शराब मामले में गिरफ्तार अतीक मुम्बई का रहने वाला है और मेथेनाल केमिकल गुजरात के वापी और सूरत से लाकर सप्लाई करता था। अतीक मुम्बई में पहले गिरफ्तार राजू लंगड़ा को मेथेनाल का एक ड्रम 3500 रूपए में देता था। फिर राजू लंगड़ा 2 और गिरफ्तार फ्रांसिस और सलीम को देते थे। फिर ये लोग गिरफ्तार ममता और ग्रेसी आंटी के साथ मिलकर 10 रूपए पैकिट लोगों को बेंचते थे।
ये भी पढ़े- मुंबई:10 रुपए की शराब ने तबाह की 100 जिंदगियां
केमिकल को शराब बताकर बेचा जाता था
अतीक के केमिकल से ही 102 लोगों की मौत हुई है। पुलिस जाँच में ये भी पता चला है की जो शराब बेंची गयी थी उसमे शराब की मात्रा थी ही नहीं। सिर्फ मेथेनाल केमिकल को पानी में मिलाकर बेंचा गया था। ज्यादा मुनाफे और जल्दी में 102 लोगों को पिलाया गया था जहर।
केमिकल वाली शराब पीने से अब तक 102 मौंत
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट ने सरगना अतीक को दिल्ली से गिरफ्तार किया। मुंबई के मालवनी में जहरीली शराब पीने से अब तक 102 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 40 लोग अब भी अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था।
मुंबई में हुई जहरीली शराब त्रासदी में आज पांच और लोगों की जान जाने के साथ ही इस मामले में मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 102 हो गई है।
जहरीली शराब के कारण बीमार हुए 46 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जाती है।
अगली स्लाइड में पढ़े- महाराष्ट्र के सीएम ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग
Latest India News