नई दिल्ली: मुंबई में डॉक्टर्स का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन निकल जाएगी। यहां सायन अस्पताल के डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रूम में अचानक वो व्यक्ति उठ कर खड़ा हुआ जिससे पूरे अस्पताल में हंगामा मच गया।
ये घटना कल की है। सायन पुलिस को एक अनजान कलर द्वारा खबर मिली की एक 45 साल का व्यक्ति बस स्टेंड के पास अचेत अवस्था मैं पड़ा है और न उसका शारीर हिल रहा है न वो कुछ बोल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस अनजान व्यक्ति को सायन अस्पताल के केज्यूलटी वार्ड मैं ले जाने का प्रबंध किया।
सूत्रों के अनुसार अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर रोहन रोहेकर उस वक़्त अस्पताल मैं मौजूद थे और जांच के बाद उन्होंने तुरंत इस अनजान व्यक्ति को डेड डिक्लेर कर दिया।
मेडिकल नोर्म्स के अनुसार किसी भी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के सिये भेजे जाने से पहले केज्यूलटी वार्ड में २ घंटे रखना जरुरी होता है लेकिन इस व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं हुआ।
डेड बॉडी को सफ़ेद कपडे मैं लपेट कर तुरंत इसे पोस्टमार्टम रूम में ले जाया गया जहां इस अनजान व्यक्ति की मृत के रूप मैं एंट्री भी हो गयी।
मोर्च्युरी में जब इसे स्ट्रेचर पर डालकर पोस्टमार्टम का प्रोसेस शुरू होने वाला था कि मोर्च्युरी वार्ड के कर्मचारियों ने देखा की इस व्यक्ति की साँसे चल रही है। उन्होंने मोर्च्युरी के डॉक्टर को इसकी जानकारी दी और इतने में १ मिनट के अन्दर ये व्यक्ति खुद भी खड़ा हो गया।
इसकी जानकारी मिलते ही डॉक्टर रोहेकर जिन्होंने इस अनजान व्यक्ति को मृत घोषित कर मोर्च्युरी वार्ड मैं रिफर किया था उन्होंने मोर्च्युरी में डायरी एंट्री को पहले मिटाया और उसके बाद जो रसीद थी उसे फाड़ दिया।
अस्पताल ने इस मामले में नेग्लिजेंस की जांच शुरू कर दी है।
Latest India News