1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: केमिकल फैक्‍ट्री में लगा बॉयलर फटा, 3 की मौत

मुंबई: केमिकल फैक्‍ट्री में लगा बॉयलर फटा, 3 की मौत

मुंबई के डोंबिवली में मौजूद आचार्य केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है।

mumbai fire- India TV Hindi
mumbai fire

नई दिल्ली: मुंबई के डोंबिवली में मौजूद आचार्य केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि बाॅयलर फटने से यह हादसा हुआ। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से 20 की हालत नाजुक है। कई लोग अंदर फंसे हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ि‍यां पहुंच चुकी हैं। अभी भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

धमाके से पांच किलोमीटर इलाके में घरों के कांच टूट गए। मानपाड़ा इलाके के लोग धमाके के आवाज से घर छोड़ कर बाहर निकल आए। आसपास की कंपनियों के कर्मचारी भी काम छोड़कर फैक्ट्री से बाहर आ गए।

मुंबई पुलिस के कई अफसर मौके पर मौजूद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों के फैक्ट्री से दूर हटाया जा रहा है। फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फणनवीस ने पुलिस अधिकारियों और स्‍थानीय प्रशासन से हालात की जानकारी ली है। उन्‍होंने अधिकारियों से राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Latest India News