1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: शख्स ने परिवार के 14 सदस्यों का कत्ल कर की आत्महत्या

मुंबई: शख्स ने परिवार के 14 सदस्यों का कत्ल कर की आत्महत्या

महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार सुबह एक परिवार के 14 सदस्यों की हत्या कर दी गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं।

mumbai murder- India TV Hindi
mumbai murder

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार सुबह एक परिवार के 14 सदस्यों की हत्या कर दी गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना ठाणे के कासारवडवाली क्षेत्र में हुई, जहां हमलावर असनेन अनवर वारेकर (32) ने एक के बाद एक अपने ही परिवार के सदस्यों का गला काट कर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।

इस घटना में जीवित बची परिवार की एकमात्र सदस्या हमलावर की बहन बताई जा रही है। वह गंभीर रूप से घायल है और उसे पास के ही अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Latest India News