A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई मैराथन के दौरान हार्ट अटैक से 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, छह अन्य अस्पताल में भर्ती

मुंबई मैराथन के दौरान हार्ट अटैक से 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, छह अन्य अस्पताल में भर्ती

रविवार की सुबह टाटा मुंबई मैराथन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 64 वर्षीय गजानन मलजलकर की मौत हो गई।

Mumbai marathon - India TV Hindi
Image Source : Mumbai marathon 

मुंबई: रविवार की सुबह टाटा मुंबई मैराथन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 64 वर्षीय गजानन मलजलकर की मौत हो गई। बॉम्बे हॉस्पिटलके PRO के अनुसार, 64 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। आज दौड़ के दौरान कुल सात लोगों को दिल का दौरा पड़ा। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल, मामले से जुड़ी इतनी ही जानकारी दी गई है। बाकी लोगों के स्वास्थ की जानकारी की प्रतीक्षा है।

जनवरी के तीसरे रविवार को शहर में इस पारंपरिक वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 55,000 धावकों ने छह अलग-अलग दौड़ के लिए भाग लिया। टाटा मुंबई मैराथन के अलावा (जिसकी कुल पुरस्कार राशि US $ 420,000 है), एक हाफ मैराथन (10 किमी की दौड़), एक ड्रीम रन (5.9 किमी), सीनियर सिटीजन रेस (4.2 किमी) और चैंपियंस रेस तथा विकलांगता रेस (1.5 किमी) का भी आयोजन हुआ है।

Latest India News