1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: हाजी अली दरगाह में प्रवेश के लिये महिलाओं ने प्रदर्शन किया

मुंबई: हाजी अली दरगाह में प्रवेश के लिये महिलाओं ने प्रदर्शन किया

महाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर के चबूतरे में पूजा करने के अधिकार के लिए महिला श्रद्धालुओं के जारी अभियान के बीच मुंबई में हाजी अली दरगाह के एक प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश की मांग कर रही मुस्लिम महिलाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।

haaji ali dargaah- India TV Hindi
haaji ali dargaah

मुंबई: महाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर के चबूतरे में पूजा करने के अधिकार के लिए महिला श्रद्धालुओं के जारी अभियान के बीच मुंबई में हाजी अली दरगाह के एक प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश की मांग कर रही मुस्लिम महिलाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।

मुस्लिम महिला समूहों से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लिये हुए ऐतिहासिक दरगाह के मुख्य स्थल में महिलाओं को प्रवेश देने की मांग की। इस दरगाह पर रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। प्रदर्शन में भाग ले रही एक महिला ने कहा कि यह धर्म नहीं ‘पितृसत्ता’ है जो महिलाओं पर प्रतिबंध लगाता है।

उन्होंने कहा, ‘यह इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है। संविधान ने आपको समान अधिकार दिया है, इस्लाम संविधान का समर्थन करता है।’ मस्जिद में पवित्र स्थल के पास महिलाओं के प्रवेश की पाबंदी को लेकर मुस्लिम महिलाओं के एक समूह और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के बीच एक मुकदमा चल रहा है।

बॉम्‍बे हाई कोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई हो रही है जिसमें हाजी अली ट्रस्ट के दरगाह के पवित्र हिस्से में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने को चुनौती दी गयी है।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-

Latest India News