1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लश्कर-ए-तैयबा कर सकता है मुंबई पर 26/11 जैसा हमला

लश्कर-ए-तैयबा कर सकता है मुंबई पर 26/11 जैसा हमला

मुंबई: खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि 8 से 10 आतंकी मुंबई में अगले तीन महीनों में कभी भी हमला कर सकते हैं। मुंबई में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकियों के आशंकित हमले

- India TV Hindi

मुंबई: खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि 8 से 10 आतंकी मुंबई में अगले तीन महीनों में कभी भी हमला कर सकते हैं। मुंबई में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकियों के आशंकित हमले के बाद पूरे राज्य की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आशंका जताई गई है कि ये लोग समुद्र के रास्ते आएंगे और स्थानीय लोगों की मदद से हमले को अंजाम दे सकते हैं। हमले में शामिल आतंकी फिदायीन हो सकते हैं।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा के समुद्री हमले की विंग का प्रमुख अबू याकूब है। इस विंग को 'आइस क्यूब' के नाम से जाना जाता है। एलईटी के किए 26/11 समेत सभी समुद्री हमलों का जिम्मेदार याकूब है।

इस अलर्ट के बाद जीआरपी ने मुंबई के सभी 17 रेलवे स्टेशनों को एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने और हर एंट्री पर कड़ा पहरा रखने को कहा गया है। जीआरपी से आरपीएफ के साथ मिलकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश जारी किया गया है।

अलर्ट में कहा गया है कि हमला 26/11 जैसा ही हो सकता है। उस हमले में 166 लोग मारे गए थे।

Latest India News