A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: अंधेरी वेस्ट में 21 मंजिला इमारत में लगी आग, 2 लोगों की मौत

मुंबई: अंधेरी वेस्ट में 21 मंजिला इमारत में लगी आग, 2 लोगों की मौत

ताजा जानकारी मिलने तक बिल्डिंग की आग में 2 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं

<p>Two killed in Andheri fire</p>- India TV Hindi
Two killed in Andheri fire

मुंबई: मुंबई में एक इमारत में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। अंधेरी वेस्ट में एक हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग लगने के बाद ये बड़ा हादसा हुआ है। वीरा देसाई रोड की एक हाईराइज बिल्डिंग की 10-11वीं मंजिल पर तेज आग लगी जिसके बाद दमकल की गाड़ियां और टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी। फ्लोर पर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन ताजा जानकारी मिलने तक बिल्डिंग की आग में 2 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

 

Latest India News