1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालबाग के राजा के दर पर पहले दिन ही करोड़ो का चढ़ावा, बिग बी सहित इन सेलिब्रिटी ने किए दर्शन

लालबाग के राजा के दर पर पहले दिन ही करोड़ो का चढ़ावा, बिग बी सहित इन सेलिब्रिटी ने किए दर्शन

मुंबई के इस लालबाग के राजा गणपति को देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग दान देते है। आज इनके दर में चढ़ने वाला खजाने की पहली झलक देखने को मिली। जो कि पहले दिन ही एक करोड़ से ज्यादा दान आ चुका हैं।

lalbag ganpati- India TV Hindi
lalbag ganpati

नई दिल्ली: लालबाग के राजा का पंडाल, मूर्ति और भक्तों की भारी भीड़ एक महान विरासत का हिस्सा हैं। जोकि पूरी दुनिया में फेमस है। यहां का दरबार 82 सालों से लगातार ऐसे ही सज रहा है। जिसके दरबार में हर साल करोड़ो रुपए का चढावा चढ़ता है। साथ ही इनके दर्शन करने के लिए आम आदमी के साथ-साथ सेलिब्रिटी, नेता भी दर्शन करने के लिए आते हैं।

मुंबई के इस लालबाग के राजा गणपति को देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग दान देते है। आज इनके दर में चढ़ने वाला खजाने की पहली झलक देखने को मिली। जो कि पहले दिन ही एक करोड़ से ज्यादा दान आ चुका हैं।

एक भक्त ने चढाया सोने के पदुका, चढ़े दान में डॉलर
इस लालबाग गणपति में दान देने से रोई भी पीधे नहीं हटता है। यहां पर करीब पचास लाख से ज्यादा सोने चांदी के आभूषण और पचास लाख से ज्यादा कैश चढ़ाए गए। इसके अलावा एक भक्त ने लालबाग के राजा को एक किलोग्राम से भी ज्यादा भारी सोने की पादुका दान में दी। इसके साथ बप्पा के विदेशी भक्तों ने डॉलर में भी चढ़ावा दिया।

करोड़ो में आ सकता है दान
लगातार बप्पा को मिले इस चढ़ावे की गिनती हो रही है और ये आकंड़ा करोड़ों में जाने की उम्मीद है।

सेलिब्रिटी भी लगाने आते है हाजिरी
मुंबई के लालबाग के राजा के दरबार में हर साल आम लोगों के साथ-साथ नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई हाजिरी लगाने आते हैं।  आज ही महानायक अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अमित शाह दर्शन करने के लिए आए। 

देखे वीडियो-

Latest India News