1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: मुरादाबाद पुलिस ने सरेआम युवक को पीटा

VIDEO: मुरादाबाद पुलिस ने सरेआम युवक को पीटा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस के दो जवान एक युवक के साथ मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिसवाले इस युवक को पकड़ कर अस्पताल लाए थे और मेडिकल करवा रहे थे।

Moradabad police- India TV Hindi
Moradabad police

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस के दो जवान एक युवक के साथ मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिसवाले इस युवक को पकड़ कर अस्पताल लाए थे और मेडिकल करवा रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर पुलिसवालों को गुस्सा आ गया और युवक के हाथों में हथकड़ी पहनाकर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने मारपीट के अलावा गालियों भी दीं। दर्द से कराहते युवक ने रहम की गुहार लगाई लेकिन पुसिल ने एक न सुनी। मेडिकल जांच के लिए पुलिस महेंद्र नाम के इस शख्स को यहां कस्टडी पर लेकर आई थी लेकिन न जाने महेंद्र से क्या गुस्ताखी हो गई की दोनों पुलिसवाले उसे मारते मारते बाहर तक ले गए। . 
वीओ- पुलिस के एक जवान ने उसे लात और घूंसों से डॉक्टर के रूम से बाहर निकाला...और गालियों की बौछार शुरू कर दी..

पुलिसवाले धकेलकर इस युवक को अपने साथ ले जा रहे थे..इस धक्का मुक्की में युवक गिर गया। इस पुलिसवाले ने अपने साथी से बेल्ट निकालने को कहा। दूसरा पुलिसवाला बेल्ट निकालने भी लगा लेकिन फिर मीडिया के कैमरों को देखकर रूक गया..और युवक को उठाकर धकेलने लगा। पुलिसवालों ने मीडिया से भी कहा कि इसका वीडियो न बनाओं क्योंकि ये ड्रामा कर रहा है...

युवक खुद को निर्दोष बता रहा था। वो जितना खुद को निर्दोष बताने की कोशिश करता, उतना उसे लात घूसे पड़ते। महेंद्र ने मीडिया से कहा कि उसे गलत ढंग से फंसाया जा रहा है, पुलिसवाले उससे रिश्वत मांग रहे हैं।

पुलिसवालों ने ये नहीं बताया कि इस युवक का कसूर क्या है।

Latest India News