मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आज रात उस वक्त तनाव पैदा हो गया जब एक सोशल नेटवर्किंग एप पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ एक आपत्तिजनक संदेश फैलाया गया। हालांकि, पुलिस एवं जिला प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर हालात को काबू में कर लिया।
आपत्तिजनक संदेश फैलाने के विरोध में एक समुदाय विशेष के लोगों ने नागफनी में एक पुलिस थाने का घेराव भी किया।
DIG, DM, SSP सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को बताया कि आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाद में प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।
एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात अब काबू में हैं।
डीएम दीपक अग्रवाल ने कहा, हम नहीं जानते कि संदेश कहां से आया। यह विदेश से भी आया हो सकता है। मामले के खुलासे में वक्त लगेगा और हमने संदेश का पता लगाने के लिए एक आईटी विशेषग्य टीम तैनात कर दी है।
Latest India News