1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाढ़ी रखने वाले मुस्लिम युवक को नौकरी से निकाला गया

दाढ़ी रखने वाले मुस्लिम युवक को नौकरी से निकाला गया

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में एक मुस्लिम युवक को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि उसने दाढ़ी रखी थी। बीबीसी हिंदी पर छपी खबर के मुताबिक बंगाल के एक मुस्लिम युवक ने आरोप

दाढ़ी रखने वाले...- India TV Hindi
दाढ़ी रखने वाले मुस्लिम युवक को नौकरी से निकाला गया

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में एक मुस्लिम युवक को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि उसने दाढ़ी रखी थी। बीबीसी हिंदी पर छपी खबर के मुताबिक बंगाल के एक मुस्लिम युवक ने आरोप लगाया कि उसे दाढ़ी रखने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि कंपनी इस युवक को फ्रॉड बता रही है। यह मामला इतना गर्माचुका है कि गुरुवार को इसकी गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी।

दरअसल दक्षिण कोलकाता के रहने वाले मोहम्मद अली इस्माइल करीब छह साल से आधुनिक ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज में बतौर जनरल मैनेजर (माइंस) काम कर रहे थे। वह पिछले साल मई महीने में हज करने के लिए गए थे। इस्माइल ने बताया, "मैं हज से लौटने के बाद से ही दाढ़ी रखने लगा था। उसी वक्त मेरी सैलरी आधी कर दी गई थी। इस साल मार्च में बिना कोई कारण बताए मुझे नौकरी से निकाल दिया गया।"

हालांकि कंपनी का इस मामले में कहना है कि मोहम्मद अली इस्माइल के सभी आरोप गलत हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल के भाई महेश अग्रवाल ने बताया, "इस्माइल के तमाम आरोप झूठे हैं। उसने दफ्तर में तोड़-फोड़ करने की धमकी दी थी। वह एक फ्रॉड आदमी हैं।"

Latest India News