मंदसौर: नवरात्रि के अवसर पर यहां इंदिरा नगर इलाके में 45 साल की एक मुस्लिम महिला दुर्गा उपासना में डूबी हुई है, जिससे हिन्दू समुदाय आश्चर्यचकित है।
शीतला माता मंदिर समिति के अध्यक्ष भूरेलाल बरहात ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुगरा बी ने तीन साल पहले धन राशि दान देकर इंदिरा नगर इलाके में शीतला माता का मंदिर बनवाया था। अब सुगरा बी नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन आती है और हाथ जोड़ कर देवी दुर्गा की मूर्ति की घंटों उपासना करती है। उन्होंने बताया कि सुगरा बी दुर्गा अष्टमी के दिन व्रत भी रखती हैं।
भूरेलाल के अनुसार, मां दुर्गा के प्रति सुगरा बी की भक्ति और उनके समर्पण की स्थानीय लोग बहुत सराहना करते हैं।
मजदूरी कर लगभग 4,000 रूपये कमाने वाली सुगरा बी ने कहा, मैं देवी दुर्गा की आराधना पिले दस से पन्द्रह सालों से कर रही हूं। शुरूआत में तो मैं अपने मोहल्ले में नवरात्रि के दौरान पंडाल में रखी दुर्गा प्रतिमा की पूजा किया करती थी, लेकिन एक रात दुर्गा माता ने सपने में आकर मुझे अपना एक मंदिर बनाने का आदेश दिया।
तीन बच्चों की मां सुगरा बी ने कहा कि इसके बाद उसने लोगों से इलाके में देवी दुर्गा का एक मंदिर बनाने के लिए दान का आग्रह किया, जिस पर कु लोगों ने आगे आ कर मंदिर निर्माण के लिए एक समिति का गठन कर दिया।
सुगरा बी का पति इस्माइल खान वैल्डिंग का काम करता है।
उन्होंने बताया, मैंने मेहनत-मशक्कत कर मंदिर निर्माण के लिए 27 हजार रूपये की राशि खुद जमा की और स्थानीय विधायक ने एक लाख रूपये का दान दिया। तीन साल पहले मंदिर निर्माण हुआ और उसमें देवी दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
Latest India News