नई दिल्ली: शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'दोपहर का सामना' में लिखा है कि मुस्लिमों पर परिवार नियोजन के लिए दबाव बनाये जाने की ज़रूरत है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 25 साल में भीतर भारत के अन्दर एक और पाकिस्तान का जन्म हो जाएगा। क्योंकि जितनी तेजी से पाकिस्तान में मुस्लिम की आबादी नहीं बढ़ रही, उससे कहीं ज्यादा तेजी से मुसलमान भारत में बच्चे पैदा कर रहे हैं।
शिवसेना की तरफ से आये बयान में उन्होंने कहा है कि, "कुछ नेताओं के अनुसार, मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही है, इसलिए हिंदू भी अधिक बच्चे पैदा करें, यह तरीका सही नहीं है। 'घर वापसी' वगैरह भी जिसे करना है करें, हमारा विरोध नहीं, लेकिन 'इस्लामी आक्रमण' रोकने का यह सही तरीका नहीं है।"
आपको बता दें कि भारत की कुल आबादी में औसत बढ़ोत्तरी सिर्फ 18 फीसदी हुई है। लेकिन जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, 2001 से 2011 के बीच देश में मुस्लिम आबादी 24 फीसदी बढ़ी है। शिवसेना के मुताबिक यह बढ़ोत्तरी बहुत ज्यादा है।
शिवसेना के मुताबिक मुस्लिम भारत पर कब्जा करना चाहते हैं। पार्टी का दावा है कि न सिर्फ असम और पूर्वी राज्यों में, बल्कि हरियाणा और दिल्ली जैसे बड़े राज्यों में भी मुसलमानों की आबादी तेज़ी से बढ़ रही है। शिवसेना ने पीएम से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें आबादी रोकने के लिए प्रयास करना चाहिए और वह गलती नहीं करनी चाहिए जो पिछले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की।
शिवसेना ने मुताबिक, अगर मुस्लिम खुद को भारतीय मानते हैं तो उन्हें यहां के कानून को स्वीकार करना चाहिए। पार्टी के मुताबिक, उन्हें परिवार नियोजन अपनाना चाहिए। शिवसेना ने यह भी दावा किया है कि सबसे अधिक तेजी से मुस्लिमों की आबादी असम में बढ़ी है, क्योंकि वहां बांग्लादेश से मुस्लिम आ रहे हैं।
Latest India News