नई दिल्ली: वक्त की कमी के चलते अगर देश में आज क्या हुआ नहीं जान पाए तो फिक्र न करिए हम आपको 10 मिनट में आज की उन 10 बड़ी खबरों के बारे में संक्षेप में बताएंगे जो आज चर्चा में रहीं। फिर वो चाहे सरकारी फाइले जलाए जाने का मामला हो या बिहार के एक मंदिर को लेकर हुआ हंगामा। सिर्फ एक ही जगह पर सब कुछ। अगर दिन भर की सबसे बड़ी खबर की बात की जाए तो वह यूपी के मुरादाबाद में सरकारी फाइलों को जलाने का मामला था।
बताया जाता है कि इन फाइलों में विकास भवन समेत सांसध निधि तक कराए जाने वाले काम का ब्योरा दर्ज था। हालांकि फाइलें क्यों जलाई गई इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई हैं। वहीं डीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम का यह भी कहना है कि पुरानी फाइलों को नियम के तहत जला दिया जाता है। बताया जाता है कि इन फाइलों के जलने से करीब दो दर्जन मामलों के खत्म होने की संभावना है।
वहीं अगर दिन की दूसरी सबसे बड़ी खबर की बात की जाए तो वो राजस्थान की थी जिसमें एक भाजपा विधायक का एक इंजीनियर को धमकाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। तीसरी खबर में बिहार में मंदिर को लेकर उपजा हंगामा रही जिसमें पुलिस हाजीपुर में एक मंदिर को ढहाने पहुंची। लोगों का आरोप हैं कि पुलिस ने महिलाओं के कपड़े फाड़कर उनके साथ ज्यादती की। बताया जाता है कि मंदिर को तोड़े जाने का विरोध हिंदुओं के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी किया। इस दौरान हुई हिंसा में लोगों के साथ कई पुलिसवाले भी जख्मी हो गए।
Latest India News