1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रहने को घर नहीं सोने को बिस्तर नहीं, लेकिन हुनर लाजवाब

रहने को घर नहीं सोने को बिस्तर नहीं, लेकिन हुनर लाजवाब

नई दिल्ली: कहते हैं हुनर आपकी शख्सियत, रुतबे और शान-ओ-शौकत देखकर नहीं मिलता, यह जन्मजात होता है और किसी के पास भी हो सकता है। अगर वाकई में हुनर किसी दौलतमंद की जागीर होती को

रहने को घर नहीं सोने को...- India TV Hindi
रहने को घर नहीं सोने को बिस्तर नहीं, लेकिन हुनर लाजवाब

नई दिल्ली: कहते हैं हुनर आपकी शख्सियत, रुतबे और शान-ओ-शौकत देखकर नहीं मिलता, यह जन्मजात होता है और किसी के पास भी हो सकता है। अगर वाकई में हुनर किसी दौलतमंद की जागीर होती को बादशाह अकबर तानसेन जैसे व्यक्ति को अपना नवरत्न नहीं बनाते। संगीत और फन तो कुदरत की बख्शी एक ऐसी अनमोल विरासत होती है जो दुनिया से आपकी पहचान करवाती है। वैसे तो प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, लेकिन कभी-कभी प्रतिभाओं को भी मंच और मौके की दरकार होती है। शायद ऐसा ही कुछ इस होनहार शख्स के साथ है जिसे ऊपरवाले ने हुनर तो दे दिया, लेकिन वो दौलत और शोहरत नहीं दी जिसके पीछे आज हर कोई भागता फिरता है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आपकी आंखे भर आएंगी।

क्या है वीडियो में- स्लाई डेन (sly Dylan) ने यूट्यूब पर डोनाल्ड नाम के एक ऐसे व्यक्ति का वीडियो साझा किया है जिसके पास रहने को घर नहीं है, लेकिन जब वो प्यानो बजाता है तो पास के गुजर रहे लोग उसे सुने बिना नहीं रह पाते। आप भी सुनिए, इस शख्स की संगीत धुन।

अगली स्लाइड में  देखिए वीडियो

Latest India News