नई दिल्ली: देश में दालों के दाम में आए उछाल से जहां आम आदमी की रसोई सूनी हो गई है वहीं अब खाने के तेल में आए उछाल ने आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम किया है। लोग अब दालों की महंगाई के बाद सरसों के तेल में हुई भारी भरकम बढ़ोतरी से परेशान हो गए है.
पहले दालों के आसमान छू रहे भावों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ा वहीं अब सरसों के तेल के बढ़े दामों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है. सरसों के तेल के दाम पिछले दामों के मुकाबले 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए है जिससे आम गरीब और नौकरीपेशा आदमी अपना बजट नहीं बना पा रहा है जिसके चलते मजबूरन उसे कम तेल में गुजारा करना पड़ रहा है.
दुकानदारों का कहना है कि सरकार को दालों के भावो पर नियंत्रण करने की कोशिश के साथ अब सरसों के तेल पर भी काम करना चाहिए क्योंकि महंगाई जब बढ़ती है तो नौकरीपेशा आदमी की सेलरी नहीं बढ़ती।
दालों और तेल के दामों में आए भारी उछाल से आम ग्राहक भी अब परेशान नज़र आ रहा है. जनता की अपील है कि सरकार को जरूर कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए।
Latest India News